फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: 'घाटकोपर में होर्डिंग मालिक ने कमाए 100 करोड़ रुपये, नहीं अपनाई गई निविदा प्रक्रिया; BJP नेता का दावा

Thu, 16 May 2024 10:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि ईगो मीडिया कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को घाटकोपर में होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि भावेश ने इस होर्डिंग से 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व कमाया। 

विज्ञापन
मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के घाटकोपर में हुए हादसे के बाद अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त हुए होर्डिंग के लिए कोई निविदा प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी।

विज्ञापन


‘ईगो मीडिया कंपनी के मालिक ने राजस्व से 100 करोड़ रुपये कमाए’
पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा कि सरकार को अनुबंध से लगभग कुछ भी नहीं मिला और होर्डिंग के मालिक ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व कमाया। सोमैया ने आगे बताया कि ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे को यह होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई थी। भिंडे को इसलिए अनुमति दी गई क्योंकि वह शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत के भाई सुनील राउत के करीबी हैं।

सोमैया ने देवेंद्र फड़णवीस को लिखा पत्र 
सोमैया ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को लिखे पत्र में गहन जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि होर्डिंग से 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व कमाया गया था। इसके अलावा जिस पेट्रोल पंप के पास यह होर्डिंग लगाया गया था, उस पंप से 25 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया गया। सौमेया ने पत्र में लिखा है कि इस होर्डिंग से महाराष्ट्र सरकार को कुछ नहीं मिला। भाजना नेता ने बताया कि इस कुल राजस्व से महाराष्ट्र पुलिस कल्याण निधि में कुछ करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
विज्ञापन


'होर्डिंग लगाने की अनुमति देने में बरतीं गईं अनियमितताएं'
सोमैया ने बताया कि पेट्रोल पंप की स्थापना करने और ईगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे की होर्डिंग लगाने की अनुमति देने में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरतीं गईं। बता गया है कि जिस जमीन पर पेट्रोल पंप और होर्डिंग को खड़ा किया गया था, वह राजकीय रेलवे पुलिस के कब्जे वाली जमीन थी। पूर्व लोकसभा सांसद सोमैया ने कहा ‘मेरी जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त हुए होर्डिंग के पास तीन नई साइटों की पहचान की गई थी और वहां 12 नए होर्डिंग्स लगाने का प्रस्ताव था।’ सोमैया ने आगे कहा कि इन 12 होर्डिंग्स के लिए पूरी टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितताएं बरतीं गईं। 
विज्ञापन

बता दें कि घाटकोपर में सोमवार शाम को धूल भरी आंधी चलने की वजह से एक पेट्रोल पंप पर विशाल होर्डिंग गिर गई थी। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें