फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'कल हो सकती है कर्नाटक के BJP उम्मीदवारों की तस्वीर साफ', येदियुरप्पा ने कही यह बात

Sat, 09 Mar 2024 10:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में पार्टी के उम्मीदवारों पर भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद रविवार को स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कल बैठक में तस्वीरें साफ होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में पार्टी के उम्मीदवारों पर भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद रविवार को स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तक राज्य में अपने किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जबकि कांग्रेस शुक्रवार को सात नामों का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन


रविवार को चुनाव समिति की दिल्ली में बैठक- येदियुरप्पा
येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि कल मैं दिल्ली जा रहा हूं। रविवार शाम चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे। उम्मीद है कि राज्य के उम्मीदवारों को लेकर तस्वीरें साफ हो सकती है। 

अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं- येदियुरप्पा
गौरतलब है कि सितंबर, 2023 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हुई जद (एस) के साथ सीट-बंटवारे पर भाजपा नेता ने येदियुरप्पा ने कहा कि जद (एस) को कौन सी सीटें दी जाएंगी, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने बताया कि हमें दिल्ली जाने के बाद ही पता चलेगा कि उन्हें कौन सी सीट दिया जाएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि माहौल देशभर में भाजपा के समर्थन में माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


तमाम अटकलों को करें नजरअंदाज- जोशी
उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 24 से 25 सीटें जीतने का भरोसा है। उस दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिवमोग्गा में कहा कि टिकट पाने के लिए जीतने की क्षमता और पार्टी के प्रति वफादारी ही एकमात्र मानदंड है। चर्चा के बारे में पूछे जाने पर कि 50 फीसदी मौजूदा सांसदों का टिकट काटा जाएगा, इस पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह अटकलें हैं।50 या 60 प्रतिशत मौजूदा सदस्यों को टिकट देने से इनकार करना कोई मानदंड नहीं है। केवल जीतने की क्षमता और पार्टी के प्रति वफादारी ही मानदंड हैं। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने शनिवार को कहा कि वह भी बेंगलूरू उत्तर से टिकट के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें