अरे चीनियों सुनो, अब फाड़ेंगे तेरी छाती को।
धोखे से तूने लाल कर दिया मेरी गलवांघाटी को।
भारत मां के लाल तुम्हे जब काटेंगे, क्या क्षण होगा।
रण की चंडी जाग गई है, अब तो केवल रण होगा।।
जय श्री राम, दादा कृष्ण चन्द्र की जय।
धोखे बाजों सुनो मौत तुम्हारी निश्चित तय।।
जय हिन्द जय भारत जय जवान जय किसान।
दिलों की नफरत को निकालो, वतन के इन दुश्मनों को मारो, ये देश है खतरे में ए-मेरे-हमवतन, भारत मां के सम्मान को बचालो..
समय रात का था वो तो अंजान थे।
मानते पड़ोसी जिन को वो तो धोखेबाज थे।
हमने हमेशा शान्ति चाही दोनों देशों के मध्य,
वो तो खंजर ही खोंफ गए हमारी पीठ पर।
हम भी लड़े अपनी देश की रक्षा की खातिर,
मार गिराया दुश्मनों को और बलिदान हुए आखिर।
भारत माता पर कभी आंच नहीं आने देंगे।
अपनी मातृभूमि की खातिर प्राण भी दे देंगे।
भारतीय_सेना
गलवां घाटी में शहीद हुए सैनिकों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
सर झुके बस उन की शहादत में,
जो शहीद हुए हमारी हिफाज़त में !
शहीदों को कोटीश: नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि
फिर उड़ गयी नींद यह सोचकर,
सरहद पर बहा वो खून मेरी नींद के लिए था !
गलवां घाटी में हुए समस्त शहीदों की शहादत को कोटीश: नमन
लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आँख हिन्दुस्तान पर...
मेरे_देश_के_वीर_जवानों_को_नमन...
इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर की है जिस की हिफाजत हमने
ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना !!
वीर सैनिकों की शहादत को कोटीश: नमन, जयहिंद
झुक के सलाम करो जिन के हिस्से में ये मुकाम आया हैं!
खुशनसीब हैं वो जिसका खून देश के काम आया हैं!
मैं एक व्यापारी हूं, मैं अपने देश की सेना के वीर शहीदों को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने स्तर से सभी चीनी सामानों को आज से बेचना खरीद ना बंद करता हूं।
हिन्दी चीनी बाय बाय। भारत माता की जय। वीर शहीद, अमर रहें
मेरे देशवासियों अब समय आ गया है अपने अंदर देशभक्त होने की भावना को जागृत करने का सिर्फ तीन या पाकिस्तान की बुराई करने से कुछ नहीं होगा, जब तक हमारे मन में अपने देश के प्रति प्रेम नहीं होगा, जिन वीरों ने बलिदान दिया है, उनको मेरी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि उनके माता-पिता उनके परिवारजनों को ईश्वर इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें, जय हिंद जय भारत
उस देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता।
जिस देश की सरहद पे निगह बान हैं आंखें।।
वीरगति को प्राप्त मां भारती के अमर सपूतों को कोटि कोटि नमन।
शहीदों को नमन! सेना पर सवाल न करें,
आज आप सही सलामत खड़े हैं क्योंकि हम से पहले हमारे जवान खड़े हैं, हर बाधा को उत्त्पन्न होने से पहले ही समाप्त कर देते हैं।
असली श्रद्धांजलि "टूर ऑफ ड्यूटी" से ही दे पाऊंगा।
-अनुराग दीक्षित
झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
शान न इसकी जाने पावे
चाहे जान भले ही जावे
विश्व विजय करके दिखलावे
तब होवे प्रणपूर्ण हमारा...
जय हिन्द
देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले महान वीर सैनिकों को गौतमबुद्धा समिति व्यासपुर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश की तरफ से सत-सत नमन।
नमन है ऐसे वीरों कोजय हिंद एक बार सरकार बोल दे बस बॉर्डर पे जाने के लिए फ्री में सेवा करूँगा देश की। मेरा भारत महान
हम चैन से सो पाए इसलिए ही वो सो गया,
वो भारतीय फौजी ही था जो आज शहीद हो गया.
-जयहिन्द
है नमन उनको कि जिन के सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गये हैं।
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
हमें बहुत ही गहरा सदमा लगा है
जिसे हम वयक्त नहीं कर सकते
वीर योद्धाओं को सत-सत नमस्कार उनके पंचतत्व से धरती माँ भी गर्व करेंगी।
हमें अपने जवानों के खोने का दुःख है, लेकिन उनकी वीरता पर गर्व है।
देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले इन वीरों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।
भारत के वीर सपूतों, उनके द्वारा प्रदर्शित असाधारण शौर्य को,
मेरा शत-शत नमन
जय जवान
अमर जवान
-जय हिंद
माँ भारती के उन सभी 20 सपूतों को कोटि-२ नमन जिन्होंने देश की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भरलो पानी,
जब घायल हुआ हिमालय खतरे में पड़ी आजादी,
जो शहीद हुए हैं, जरा याद करो कुर्बानी।
-जय हिंद
अल्लाह, सभी शहीद भाइयों की आत्मा को शांति दे। हमारे शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।
वे हमारे भविष्य के लिएअपना आज दे रहे हैं । सेना के लिए एक बड़ा धन्यवाद।
हर उस जवान को सलाम जिन्होंने भारत की सीमाओं और सम्मान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ, ईश्वर शहीद हुए वीर सिपाहियों की आत्मा को शांति दे और परिवार वालों को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- ॐ शांति ॐ।
हे भारत माता के अमर सपूतों आपको हम दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, हमें आप पर गर्व है, आपने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की वरदान दे दिया हम आपको सलूट करते हैं।
मैं मौल्वी तौहीद हुसैन फैजावादी
मेरा सलाम उन शहीदों को जो हमारी हिफाजत के लिए शहीद हो गए और मुझे बहुत अफसोस है, अपने घरवालों की फिक्र किए बिना।
सच्चे हीरो कभी नहीं मरते, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
जय हिंद, जय भारत
भगवान सभी शहीदों की आत्मा को शांति दे। उनके परिवारों को लड़ने की ताकत दे।
-ऊँ शांति, जय भारतीय सेना
लद्दाख़ में LAC पर हिसंक झड़प के कारण 20 अमर जवान सपूतों के शहीद होने का समाचार अत्यंत विचलित कर देने वाला है, परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि भारत के वीर सपूतों की दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
-जय भारतीय सेना