कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। भारत में आज 1 लाख 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वैज्ञानिक, पहले ही इसे तीसरी लहर की शुरुआत बता चुके हैं। उधर, दुनिया के तमाम देशों में भी यह नया वैरिएंट कोहराम मचा रहा है। वहीं कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों का दावा है कि देश में जल्द ही रोजाना आठ लाख से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आएंगे।
1. कुछ दिनों पूर्व तक देश के सिर्फ पश्चिमी क्षेत्रों में ही ओमिक्रॉन के संक्रमित मिल रहे थे, जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों- पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मुख्य रूप से डेल्टा वैरिएंट के मरीज ही सामने आ रहे थे। एक सूत्र ने बताया कि नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सभी पूर्वोत्तर राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि देश के सभी राज्यों में कोविड-19 की तीसरी लहर ओमिक्रॉन के जरिए आ चुकी है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- ओमिक्रॉन का असर: कोरोना के नए वैरिएंट पर सवार होकर आई तीसरी लहर, सभी राज्यों में Omicron की दस्तक
2. फ्रांस में मिले कोरोना के नए वैरिएंट 'आईएचयू' पर अध्ययन करने के बाद राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इस अध्ययन में पता चला है कि 'आईएचयू' वैरिएंट का प्रसार बेहद कम है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इस वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अभी आईएचयू (IHU) वेरिएंट पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक कम संख्या में लोग इसकी चपेट में आए हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-- अध्ययन: फ्रांस में मिले कोरोना के नए वैरिएंट 'आईएचयू' के प्रसार पर आई नई स्टडी, जानें कितना खतरनाक, अब तक कितना हुआ प्रसार