फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना में एससीएल की कोयला खदान में विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत, तीन घायल

Tue, 02 Jun 2020 02:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेद्दापल्ली
विज्ञापन
कोयले की खदान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पेद्दापल्ली जिले में राज्य के स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) की एक ओपन कास्ट कोल खदान में मंगलवार को विस्फोट हो गया। जिसमें चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

जब एक निजी ठेकेदार द्वारा नियोजित श्रमिकों का समूह खदान में बड़े बोल्डर को तोड़ने के लिए डेटोनेटर लगा रहा था उस समय यह विस्फोट हुआ। इससे मौके पर ही चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।




बचाव के प्रयासों की निगरानी करने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘चार श्रमिकों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।’ इसी बीच एससीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि खान सुरक्षा महानिदेशक इस घटना की जांच करेंगे जबकि पीएसयू के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें