फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: 'क्या यही हैं वॉशिंगटन से बेहतर सड़कें', गड्ढेदार रोड पर महिलाओं ने कैटवॉक कर शिवराज सरकार से पूछे सवाल

Sun, 05 Sep 2021 05:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मामले में भोपाल के नगर निगम के अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस प्रदर्शन के बारे में मीडिया से पता चला। हालांकि, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सिविल इंजीनियर सोमवार को इलाके का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भोपाल में महिलाओं ने गड्ढेदार सड़कों पर कैटवॉक कर प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने गड्ढे भरी सड़कों पर कैटवॉक का आयोजन किया। बताया गया है कि महिलाओं ने यह कदम अफसरों का ध्यान खींचने के लिए उठाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


गड्ढेदार सड़कों पर इस तरह कैटवॉक का आयोजन कराने वाली अंशु गुप्ता ने शिकायत करते हुए कहा कि वे दानिश नगर की रहने वाली हैं। यह पॉश इलाका है। यहां तीन दशक पहले खरीदे गए प्लॉटों के लिए भी ऊंची कीमतें चुकाई गईं, लेकिन ज्यादा टैक्स देने के बावजूद पूरे इलाके में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि चूंकि अफसर और चुने हुए प्रतिनिधि आधारभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं करा पा रहे, इसलिए हम इस गड्ढेदार और जलभराव वाली सड़कों पर ही कैटवॉक कर रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वो आगे न तो वोट देंगी और न ही टैक्स भरेंगी। 
विज्ञापन


सड़कों पर कैटवॉक का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कई लोगों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरोध में बैनर लिए भी देखा जा सकता है। इसमें सीएम चौहान के उस बयान का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हैं। ऐसे ही एक बैनर में लिखा था- क्या यही टूटी-फूटी सड़कें वॉशिंगटन से भी बेहतर हैं। 

इस मामले में भोपाल के नगर निगम के अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस प्रदर्शन के बारे में मीडिया से पता चला। हालांकि, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सिविल इंजीनियर सोमवार को इलाके का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके विभाग को अब तक स्थानीय लोगों से कोई शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें