ओडिशा के गंजाम जिले में एक महिला और प्रेमी को उसके पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 30 साल की एक महिला और अपने 42 साल के प्रेमी के साथ अपने 37 वर्षीय पति की हत्या की। मृतक की पहचान गरीबा दास के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी संतोष दास के ट्रैक्टर का चालक था।
जानकारी के मुताबिक, महिला सुदेशना दास ने अपने पति को मारने की साजिश रची थी। घटना से पहले उसने संतोष से फोन पर लंबी बातचीत की। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गरीबा को अपने खेत में एक कुएं में धकेल कर और उस पर एक बड़ा पत्थर फेंक कर मार डाला।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 28 जनवरी को बेगुनियापाड़ा इलाके के अंगरगांव गांव में हुई थी। अगले दिन शव मिला था और जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि सुदेशना और गरीबा हमेशा झगड़ा करते थे, क्योंकि उन्हें संदेह था कि उसका संतोष के साथ संबंध है।
बेगुनियापाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक पूर्ण चंद्र प्रधान ने बताया कि हत्या की योजना के मुताबिक संतोष ने जंगली जानवरों से अपनी फसलों की रक्षा के बहाने गरीबा को अपने खेत में आने के लिए कहा था। दोनों ने शराब पी और बाद में उसने गरीबा को कुएं में धकेल दिया और एक बड़ा पत्थर उस पर फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे की जांच में संतोष और सुदेशना की संलिप्तता साबित हुई और उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।