गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे, तो उस व्यक्ति को पद से हटा दिया जाएगा। उन्होने कहा कि अगर शिकायत भी दर्ज कराई जाती है, तो वह उसे पद से हटान से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले सप्ताह कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने आरोप लगाया था कि गोवा के एक मंत्री ने एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था। सावंत ने यहां प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मैं इस मामले में गहन जांच करूंगा, लेकिन कम से कम पीड़िता को एक शिकायत तो दर्ज कराने दीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ऐसे आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता पाना चाहते हैं।