फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Case: 'मणिपुर की घटना पर संसद में तथ्य पेश करेगी सरकार,' बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

Sat, 22 Jul 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Manipur Case: पूर्वोत्तर में राज्य में महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर रिजिजू ने पत्रकारों से कहा, मैं इस मामले में अभी बाहर कुछ नहीं कह सकता। मैं यहां (आज) रोजगार मेले के लिए आया हूं। मैं कोई (अन्य) टिप्पणी नहीं करूंगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर की घटना पर संसद में तथ्य पेश करेगी। उन्होंने उस वायरल वीडियो पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया जिसमें दो महिलाओं की परेड कराई गई। कांगपोकपी जिले में चार मई को हुई घटना को लेकर किसी विवाद में पड़ने से इनकार करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि संसद के बाहर इस मुद्दे पर चर्चा करना अनुचित होगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'संसद में जिन भी मामलों पर चर्चा होनी है, हम अपना दृष्टिकोण रखेंगे। पूर्वोत्तर में राज्य में महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, मैं इस मामले में अभी बाहर कुछ नहीं कह सकता। मैं यहां (आज) रोजगार मेले के लिए आया हूं। मैं कोई (अन्य) टिप्पणी नहीं करूंगा। 
 

मणिपुर पुलिस ने चार मई की घटना के सिलसिले में करीब 19 साल के पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाओं को छोड़ने से पहले उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। इस भयावह घटना का 26 सेकंड का एक वीडियो बुधवार को सामने आया। 
 

बंगाल में शर्मसार हो रही मानवता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विपक्षशासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की एक लंबी सूची है, ममता मणिपुर की घटना पर राजनीति कर रही है। कहा, बंगाल में मानवता तब शर्मसार हुई जब हावड़ा के पंचला इलाके में तृणमूल के 40 से अधिक गुंडों ने पंचायत चुनाव के दिन एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार को पीटा गया, अपमानित किया गया। मंत्री ने पूछा, ममता बनर्जी की ‘ममता’ कहां हैं? राज्य सरकार कहां है? कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मणिपुर मामले में कहा है कि यह मुद्दा संवेदनशील है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। विपक्ष को इसकी जानकारी है, लेकिन इसके बाद भी सदन में चर्चा न कराना बेहद चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान और बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन वहां की सरकारें सच्चाई सुनने को तैयार नहीं हैं। 

मणिपुर पर चर्चा से क्यों बच रही सरकार : विपक्ष
विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह मणिपुर पर चर्चा से बचना चाह रही है। इसलिए संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, भाजपा संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है। प्रधानमंत्री फैसला करें कि वह लोकसभा या राज्यसभा में से किसमें चर्चा की शुरुआत करेंगे।

गहलोत बोले- पीएम कर्नाटक, राजस्थान का दौरा कर सकते हैं, मणिपुर क्यों नहीं जाते  
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, पीएम मोदी चुनाव के मद्देनजर कर्नाटक, राजस्थान का दौरा कर सकते हैं, मगर मणिपुर नहीं जा सकते। कल्पना कीजिए की यदि वहां कांग्रेस की सरकार होती तो क्या कुछ नहीं कहा जाता।
 
विज्ञापन

‘मणिपुर फाइल्स’ फिल्म बनाई जानी चाहिए...
शिवसेना (यूबीटी) ने तंज कसते हुए कहा, ‘मणिपुर फाइल्स’ नाम से एक फिल्म बनाई जानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है कि इस पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा एवं उत्पीड़न कश्मीर से भी बदतर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें