फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लॉरेंस बिश्नोई के साथी ने मुंबई के कारोबारी से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Jul 2023 10:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कारोबारी ने अपनी एफआईआर में कहा है कि उसे गुरुवार रात एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। फोन करने वाले ने जेल में बंद गैंगस्टर के नाम पर से 20 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के एक कारोबारी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य द्वारा रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई है।  पश्चिमी उपनगर मलाड के निवासी कारोबारी ने शुक्रवार को इस मामले में डिंडोशी पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने कथित तौर पर उसे फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि डिंडोशी पुलिस ने शुक्रवार को पश्चिमी उपनगर मलाड के निवासी  कारोबारी की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि कारोबारी ने अपनी एफआईआर में कहा है कि उसे गुरुवार रात एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। फोन करने वाले ने जेल में बंद गैंगस्टर के नाम पर से 20 लाख रुपये की मांग की।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति को चोट पहुंचाने का डर रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस फोन करने वाले के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन

पुणे में यातायात नियमों को न मानने वालों के खिलाफ जारी हुए 732 गिरफ्तारी वारंट 
पुणे में यातायात नियमों को न मानने वालों के खिलाफ जारी हुए 732 गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। पुणे यातायात पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें मोटर वाहन अदालत द्वारा जारी किए गए 732 गिरफ्तारी वारंट प्राप्त हुए हैं। इन आरोपियों को कई चालान भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने समझौता शुल्क का भुगतान नहीं किया। 

विभाग ने कहा है कि अगर ये मोटर चालक ये वारंट प्राप्त करने के बाद अदालत में पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

डीआरआई ने तस्करी कर लाई गईं 30 करोड़ रुपये की विदेशी घड़ियां जब्त कीं
वहीं, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई इकाई ने कोलकाता स्थित एक व्यक्ति के आवास से 30 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की तस्करी की गई महंगी घड़ियां जब्त की हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उसके पास से ग्रेबेल फोर्से, पर्नेल, लुई वुइटन, एमबी और एफ, मैड, रोलेक्स, ऑडेमर्स पिगुएट और रिचर्ड मिल सहित प्रीमियम विदेशी ब्रांडों की 34 घड़ियाँ घर से बरामद की गईं। इनका कुल बाजार मूल्य 30 करोड़ रुपये से अधिक है।

नागपुर में ऑनलाईन गेमिंग ऐप से व्यापारी से 58 करोड़ की ठगी
ऑनलाईन गेम के माध्यम से महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यापारी से 58 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता पहले आरोपी का बिजनेस पार्टनर था। नवंबर 2021 में उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी-गेमिंग एप का यूजरनेम, पासवर्ड तैयार कर उसे करोड़ो रुपए जीतने का लालच दिया। लेकिन शिकायतकर्ता लगातार हारता रहा और लेकिन जब तक उसे डॉकटरेट ऐप की जानकारी हुई तब तक उससे 58 करोड़ रुपए ठग लिए गए थे। 21 जुलाई को सुबह 10.30 बजे व्यापारी ने साइबर पुलिस थाना (नागपुर शहर) में गोंदिया निवासी अनंद उर्फ सोंटू नवरतन जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

इसके बाद साइबर और क्राइम ब्रांच की एक टीम तैयार की गई। शनिवार को सुबह आरोपी जैन के घर की तलाशी शुरू की गई। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के घर पर नोट और सोना मिला है। नोटों की गिनती की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि सोंटू जैन के घर पर मिले नोट 10 करोड़ रुपए के आसपास है।
विज्ञापन

नासिक में सहकारी क्रेडिट सोसाइटी में 21 करोड़ की धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार
 महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्वर्गीय सुभाषचंदजी पारख अर्बन को-ऑपरेटिव सहकारी क्रेडिट सोसाइटी में 21 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 2021 में क्रेडिट सोसाइटी के अध्यक्ष, निदेशक मंडल, प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने शनिवार को कहा, सहकारी सोसाइटी जिले की येओला तहसील में स्थित है। इसके निवेशकों और खाताधारकों को धोखा देने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय भागचंद जैन को शुक्रवार को मनमाड शहर से गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी अक्षय रवींद्र छाजेड़ को भी उसी दिन पकड़ लिया गया था। दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें