फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: संसदीय समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रहीं सेबी प्रमुख? राहुल गांधी ने पूछा सवाल

Thu, 24 Oct 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के संसदीय समिति के सामने हाजिर न होने पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पूछा कि बुच समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रही हैं और उन्हें बचाने के पीछे कौन है?
विज्ञापन
राहुल गांधी, माधबी पुरी बुच। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सामने हाजिर न होने पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पूछा कि बुच समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रही हैं और उन्हें बचाने के पीछे कौन है?

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सेबी अध्यक्ष को अपनी गलतियों को छिपाने के लिए एक ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। खरगे ने कहा कि बुच को पीएसी के सामने सवालों का जवाब देना होगा, क्योंकि यह एक संवैधानिक संस्था है। 
 
खरगे ने कहा, पीएसी को किसी भी सरकारी जांच से जुड़े किसी अधिकारी को बुलाने का संवैधानिक अधिकार है। सेबी की स्वायत्तता की रक्षा करने और संसद के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बुच को पीएसी के सामने जवाब देना होगा। 
विज्ञापन

 
सेबी प्रमुख बुच गुरुवार को पीएसी की बैठक के सामने हाजिर नहीं हुईं, जिसके बाद समिति के प्रमुख के.सी.वेणुगोपाल ने बैठक को रद्द कर दिया। एनडीए के सदस्यों ने उन पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगाया और लोकसभा स्पीकर के पास अपना विरोध दर्ज कराया। 


समिति की बैठक के दूसरे सत्र में भी काम नहीं हुआ। इस दौरान भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) के अध्यक्ष थोड़ी देर के लिए हाजिर हुए। एनडीए के सदस्यों न वेणुगोपाल से आग्रह किया कि एजेंडे के मुद्दों पर वोटिंग की अनुमति दी जाए। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी सांसदों ने इसका विरोध किया। वेणुगोपाल ने कहा कि पहले से स्वीकृत विषयों पर वोटिंग नहीं हो सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बुच को फिर से बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें