फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नाम किए जारी, सकोली से नाना पटोले, बालासाहब थोराट यहां से प्रत्याशी

Thu, 24 Oct 2024 09:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra Polls: महाराष्ट्र के चुनावी रण के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपने योद्धाओं के नामों का एलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की गई पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जारी किए 48 उम्मीदवारों के नाम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी एनसीपी शरद गुट और शिवसेना उद्धव गुट के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है।
विज्ञापन


कौन कहां से बनाया गया उम्मीदवार?
महाराष्ट्र कांग्रेस की सूची के अनुसार, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सकोली से विधानसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। संगमनेर विधानसभा सीट से बालासाहब थोराट को मैदान में उतारा गया है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम स्व. विलासराव देशमुख के दोनों बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से, तो अमित देशमुख को लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे को उम्मीदवार बनाया है।

मौजूदा विधायकों को उनके क्षेत्र से ही मिला टिकट
कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चह्वाण को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि डी. वाई. पाटिल के पोते ऋतुराज संजय पाटिल को कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिंगायत समुदाय के नेता सिद्धराम म्हेत्रे को पार्टी ने उनकी मौजूदा विधानसभा अक्कलकोट से ही प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी ज्योति गायकवाड़ ने पार्टी ने धारावी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है। धारावी से उम्मीदवार ज्योति गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की बहन हैं। वर्षा 2024 के आम चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले चार बार धारावी से विधायक रहीं थी।
विज्ञापन


यहां देखें महाराष्ट्र कांग्रेस के उम्मीदवारों की पूरी सूची:-
क्रमांक निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 अक्कलकुवा (एसटी) वकील केसी पड़वी
2 शहादा (एसटी) राजेंद्रकुमार कृष्णराव गावित
3 नंदुरबार (एसटी) किरण दामोदर तड़वी
4 नवापुर (एसटी) श्रीकृष्णकुमार सुरूपसिंह नाइक
5 सकरी (एसटी) प्रवीणबापू चौरे
6 धुले ग्रामीण कुणाल रोहिदास पाटिल
7 रावेर धनंजय शिरीष चौधरी
8 मलकापुर राजेश पंडितराव एकाडे
9 चिखली राहुल सिद्धिविनायक बोंद्रे
10 रिसोड अमित सुभाषराव जनक
11 धामनगांव रेलवे प्रो वीरेंद्र वाल्मीकराव जगताप
12 अमरावती डॉ सुनील देशमुख
13 टेओसा यशोमति चंद्रकांत ठाकुर
14 अचलपुर अनिरुद्ध बबलूभाऊ सुभानराव देशमुख
15 देवली रंजीत प्रताप कांबले
16 नागपुर दक्षिण पश्चिम प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे
17 नागपुर सेंट्रल बंटी बाबा शेलके
18 नागपुर पश्चिम विकास पी ठाकरे
19 नागपुर उत्तर (एससी) डॉ नितिन काशीनाथ राऊत
20 साकोली नानाभाऊ फाल्गुनराव पटोले
21 गोंदिया गोपालदास शंकरलाल अग्रवाल
22 राजुरा सुभाष रामचन्द्रराव धोटे
23 ब्रह्मपुरी विजय नामदेवराव वडेट्टीवार
24 चिमूर सतीश मनोहरराव वारजुकर
25 हडगांव माधवराव निवृत्तराव पवार पाटिल
26 भोकर तिरूपति राव बाबू कदम कोंडेकर
27 नायगांव मीनल निरंजन पाटिल (खटगांवकर)
28 पाथरी सुरेश अंबादास वरपुडकर
29 फुलंबरी विलास केशवराव औताडे
30 मीरा भायंदर सैयद मुजफ्फर हुसैन
31 मलाड पश्चिम असलम आर. शेख
32 चांदीवली मोहम्मद आरिफ नसीम खान
33 धारावी डॉ. ज्योति एकनाथ गायकवाड़
34 मुंबादेवी अमीन अमीराली पटेल
35 पुरंदर संजय चंद्रकांत जगताप
36 भोर संग्राम अनंतराव थोपटे
37 कस्बा पेठ रवींद्र हेमराज धांगेकर
38 संगमनेर विजय बालासाहेब थोराट
39 शिरडी प्रभावती जे. घोगरे
40 लातूर ग्रामीण धीरज विलासराव देशमुख
41 लातूर शहर अमित विलासराव देशमुख
42 अक्कलकोट सिद्धराम सतलिंगप्पा म्हात्रे
43 कराड दक्षिण पृथ्वीराज चव्हाण
44 कोल्हापुर दक्षिण रुतुराज संजय पाटिल
45 करवीर राहुल पांडुरंग पाटिल
46 हातकणंगले राजू जयंतराव आवले
47 पलुस-काडेगांव डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम
48 जाट विक्रम सिंह बालासाहेब सावंत

इन नेताओं को यहां से मिला टिकट
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार को ब्रह्मपुरी, पूर्व मंत्री नितिन राउत को नागपुर उत्तर, मोहम्मद आरिफ नसीम खान को चांदीवली, रंजीत कांबले को देवली और विकास ठाकरे को नागपुर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है। जलगांव जिले के रावेर से पार्टी ने मौजूदा विधायक शिरीष चौधरी के बेटे धनंजय चौधरी को टिकट दिया है। मुजफ्फर हुसैन को ठाणे जिले के मीरा भयंदर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। भोकर में कांग्रेस की तृप्ति कोंडेकर का मुकाबला भाजपा की सृजया चव्हाण से होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी हैं। अशोक चव्हाण कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं अशोक चव्हाण की रिश्तेदार मीनल खटगांवकर को कांग्रेस ने नायगांव से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और सुनील देशमुख को क्रमश: गोंदिया और अमरावती से टिकट दिया है। दोनों भाजपा में चले गए थे, लेकिन हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) की तरफ से तीनों घटक दलों को 85-85 सीट दिये जाने के फार्मूले की घोषणा के एक दिन बाद जारी की है।
राज्य में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सात नामों का एलान
कांग्रेस पार्टी ने इसके साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सात उम्मीदवारों की भी सूची जारी है। इसमें पाकुड़, बरही, कांके, पांकी, डालटेनगंज, बिश्रामपुर और छतरपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नामों का एलना किया गया है।
विज्ञापन


झारखंड कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची यहां देखें:-


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें