फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat: कृषि मंत्रालय बोला- जुलाई से जून के बीच बंपर उत्पादन; दूसरा अग्रिम अनुमान- रिकॉर्ड 112 मिलियन टन गेहूं

Thu, 29 Feb 2024 11:37 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्रालय ने गेहूं के उत्पादन में नया रिकॉर्ड कायम होने की बात कही है। सरकार का दावा है कि जुलाई से जून की अवधि में बंपर गेहूं उत्पादन होने की उम्मीद है। दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक जुलाई, 2023 से जून, 2024 (12 महीने) की अवधि में 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है।
विज्ञापन
बीते एक साल में गेहूं के बंपर उत्पादन का अनुमान (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र् सरकार ने कहा है कि एक साल (फसल वर्ष- जुलाई से जून) की अवधि में बंपर गेहूं उत्पादन होने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक इस अवधि में 112 मिलियन टन से अधिक गेहूं उत्पादन होने के आसार हैं। सरकार ने कहा कि इतनी मात्रा में गेहूं का उत्पादन अभूतपूर्व होगा और इससे नया कीर्तिमान भी स्थापित होगा। गुरुवार को कटाई के मौसम से पहले सरकार ने दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया। कृषि मंत्रालय के मुताबिक फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में गेहूं का रिकॉर्ड 112.01 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार, कुछ राज्यों में अगले महीने से खरीद भी शुरू होगी
फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं का उत्पादन 110.55 मिलियन टन रहा। अब इस साल नया कीर्तिमान बन सकता है। सरकार के मुताबिक पिछले रिकॉर्ड से 1.46 मिलियन टन अधिक गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय ने दूसरा अग्रिम खाद्यान्न उत्पादन अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक मुख्य रबी (सर्दियों) की फसल गेहूं, कटाई के लिए तैयार है। कुछ राज्यों में अगले महीने से खरीद भी शुरू होने वाली है। हालात उत्साह बढ़ाने वाले हैं। सरकार को पूरी उम्मीद है कि फसल वर्ष 2023-24 में गेहूं का उत्पादन 112.01 मिलियन टन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें