फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तृणमूल नेता अभिषेक के घर-कार्यालयों के पास टोह लेने के आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से पकड़ा गया

Mon, 22 Apr 2024 05:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने दावा किया कि राजाराम  रेगे ने काफी पहले मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी डेविड हेडली से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी के घर और कार्यालयों के पास टोह लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और जासूसी विभाग ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि राजाराम रेगे नामक व्यक्ति ने डायमंड हार्बर सीट से तृणमूल सांसद और उनके निजी सहायक का नंबर लेने के बाद उन्हें फोन करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


डेविड हेडली से मुलाकात कर चुका
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ने दावा किया कि राजाराम  रेगे ने काफी पहले मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी डेविड हेडली से मुलाकात की थी। इसके अलावा भी उसका कई लोगों के साथ उठना बैठना था।

भिषेक और उनके पीए के मोबाइल फोन नंबर हासिल किए
अधिकारी ने बताया कि आज राजाराम रेगे को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। वह कोलकाता आया था, यहां रुका था और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालयों और आवास टोह ली थी। उसने अभिषेक और उनके पीए के मोबाइल फोन नंबर हासिल किए और उनसे संपर्क करने की कोशिश की।
विज्ञापन


शेक्सपियर सरणी इलाके के एक होटल में रुका
मुंबई लौटने से पहले रेगे कोलकाता के शेक्सपियर सरणी इलाके के एक होटल में रुका था। उस पर भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक षड्यंत्र रचने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें