फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोयला घोटाला मामले में आया मोड़, मुख्य आरोपी अनूप माझी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Tue, 14 May 2024 11:47 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल के कोयला चोरी घोटाले ने एक नया मोड लिया है। एक संदिग्ध आरोपी ने मंगलवार को सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।  वह कुछ समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल के कोयला चोरी घोटाले ने एक नया मोड लिया है। एक संदिग्ध आरोपी ने मंगलवार को सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।  वह कुछ समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के आसनसोल के पास कुनुस्तोरिया और कजोरा क्षेत्र में ईस्टर्न कोल फील्ड्स, दुर्गापुर, पुरुलिया, बांकुरा की कोयला खदानों से कोयला की तस्करी की गई थी। साथ ही बंगाल के कोयला घोटाला में ईडी ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ कर चुकी है। अब मंगलवार को इस मामले ने नया मोड़ लिया है।

इस मामले के मुख्य आरोपी अनूप माझी ने आसनसोल एक सीबीआई अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि यह आरोपी माझी उर्फ लाला कुछ समय से फरार था। सीबीआई ने वर्ष 2020 में कोयला तस्करी घोटाले की जांच शुरू की थी। 21 मई को सीबीआई आरोप पत्र दाखिल करने वाली है।
विज्ञापन


इस घोटाले के सिलिसले में लाला के साथी माने जाने वाले गुरुपद माझी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें से तीन को जमानत मिल गई है, जबकि गुरुपद तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें