फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अभिषेक बनर्जी को समन करने पर भड़की TMC, भाजपा पर लगाया ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप

Wed, 08 Nov 2023 03:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी नेता ने शशि पांजा ने कहा कि भाजपा की राजनीति और सोच बहुत संकीर्ण है। वे हर बार साबित करते हैं कि सीबीआई और ईडी की आवाजाही राजनीतिक संकेतों पर आधारित है। भाजपा बार-बार क्यों धमकी देती है कि इतनी बदमाशी करोगे तो हम उन्हें भेज देंगे।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस नेता शशि पांजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कथित स्कूल नौकरी घोटाले मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी को समन भेजे जाने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमएसी) ने प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और टीएमसी ने नेता शशि पांजा ने इसको लेकर कहा कि भाजपा की राजनीति और सोच इतनी संकीर्ण व गरीब है कि उनको लगता है कि इससे उनको फायदा होगा। वे बार-बार साबित करते हैं कि सीबीआई और ईडी की आवाजाही राजनीतिक संकेतों पर आधारित है। कल ईडी ने अभिषेक बनर्जी को तीसरी बार बुलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीएमसी नेता ने कहा, भाजपा की राजनीति और सोच बहुत संकीर्ण है। वे हर बार साबित करते हैं कि सीबीआई और ईडी की आवाजाही राजनीतिक संकेतों पर आधारित है। भाजपा बार-बार क्यों धमकी देती है कि इतनी बदमाशी करोगे तो हम उन्हें भेज देंगे। कल ईडी ने अभिषेक बनर्जी को तीसरी बार बुलाया। शशि पांजा ने आगे कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को एजेंसियों के द्वारा बदनाम करना चाहती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें