फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: टीएमसी पार्षद हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, संदिग्ध हमलावर को बंदूक मुहैया कराने का आरोप

Tue, 15 Mar 2022 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दत्ता की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को मंगलवार तड़के पूर्व वर्धमान जिले के कालना में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पार्षद अनुपम दत्ता की हत्या के मामले में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या तीन हो गई है। उत्तर 24 परगना जिले के पुरुलिया और पानीहाटी के झलदा इलाके में अलग-अलग घटनाओं में रविवार शाम कांग्रेस पार्षद तपन कंडू और टीएमसी के अनुपम दत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दत्ता की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों को मंगलवार तड़के पूर्व वर्धमान जिले के कालना में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, इन दो लोगों ने संदिग्ध हमलावर को बंदूक मुहैया कराई थी। हम यह पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं कि तृणमूल नेता को मारने के लिए उन्हें किसने भेजा था। 

अधिकारी ने कहा कि दत्ता को जिस जगह गोली मारी गई थी, हत्या में शामिल करीब चार-पांच लोग घटनास्थल के निकट अलग-अलग जगहों पर मौजूद थे। झालदा में कांग्रेस पार्षद की हत्या के सिलसिले में कंडू के बड़े भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें