फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही गिरफ्तार होंगे शुभेंदु अधिकारी', TMC ने भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 10 Nov 2023 03:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा तीसरे अंक को नहीं छू पाएगी। देशभर के समीकरण पर नजर डालें तो अभी पांच राज्यों में चुनाव हैं। आप देखेंगे कि वहां क्या होता है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी और एक महीने के भीतर शुभेंदु अधिकारी को वहीं ईडी-सीबीआई गिरफ्तार कर लेगी। 
विज्ञापन
Kunal Ghosh, Shuvendu Adhikari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरे अंक को नहीं छू पाएगी। देशभर के समीकरण पर नजर डालें तो अभी पांच राज्यों में चुनाव हैं। आप देखेंगे कि वहां क्या होता है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी और एक महीने के भीतर (विपक्ष के नेता) शुभेंदु अधिकारी को वहीं ईडी-सीबीआई गिरफ्तार कर लेगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों की पश्चिम बंगाल में कार्रवाई को लेकर टीएमसी प्रवक्ता ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय एजेंसियां जो कर रही हैं, षड़यंत्रकारी पर्यटन है। वे भाजपा के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। भाजपा यहां पूरी तरह से विफल रही है। इसलिए, केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह भाजपा की विफलता है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें