फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सुरक्षा के चलते डूरंड कप फुटबॉल मैच रद्द, BJP का आरोप- ध्वस्त हो चुकी है बंगाल की कानून-व्यवस्था

Sun, 18 Aug 2024 03:38 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या मामले में जनाक्रोश चरम पर है। बंगाल की कानून व्यवस्था कटघरे में है। सुरक्षा के चलते डूरंड कप फुटबॉल मैच कैंसिल करना पड़ा है। विपक्षी दल भाजपा का आरोप है कि बंगाल की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
बंगाल में सुरक्षा कारणों से रद्द करना पड़ा डूरंड कप मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 साल की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या पर मचे बवाल के बीच कोलकाता पुलिस ने रविवार को होने वाले डूरंड कप फुटबॉल मैच के दौरान सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। इसके कारण आज होने वाले डूरंड कप फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया गया है। डूरंड कप कमेटी के अधिकारियों ने इसकी सूचना मैच खेलने वाली दोनों टीमों और संबंधित अधिकारियों को दे दी है। लेकिन इससे कोलकाता पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गहरे सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा ने फुटबॉल मैच की सुरक्षा न दे सकने के कारण पश्चिम बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उसके अनुसार फुटबॉल मैच के दौरान अपने विरोध की संभावना को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने मैच को रोकने का काम किया है। पार्टी ने कहा है कि इससे यह भी साबित होता है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


संभावित विरोध के कारण फुटबॉल मैच स्थगित, भाजपा ने कहा- फैसला अस्वीकार्य
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल की जो सरकार एक स्टेडियम को  सुरक्षा नहीं दे सकती, वह पूरे राज्य को सुरक्षा कैसे दे सकती है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह डर था कि फुटबॉल मैच के दौरान लोग प्लेकार्ड के माध्यम से डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्याकांड  का विरोध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो ममता बनर्जी अपने खिलाफ एक पोस्टर भी बर्दाश्त नहीं करतीं, वे स्टेडियम में अपने विरोध को स्वीकार नहीं कर पातीं, यही कारण है कि लोगों के इस संभावित विरोध को देखते हुए फुटबॉल मैच को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि यह अस्वीकार्य है।

नेपाल के मेडिकल एसोसिएशन ने भी आरजी कर कांड की कड़ी भर्त्सना की
दरअसल, कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर से हुई दुष्कर्म और हत्या के बाद पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। डॉक्टर की हत्या के बाद जिस तरह से घटना के साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की गई है, उसे लेकर भी लोगों के अंदर भारी गुस्सा है। निर्भया कांड की तरह इस घटना की भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल के मेडिकल एसोसिएशन ने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है और घटना के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी सरकार की छवि खराब हुई
इस घटना पर जिस तरह लोगों का आक्रोश सामने आया है, और इसकी जिस स्तर पर आलोचना हो रही है, उससे कहीं न कहीं ममता बनर्जी सरकार की छवि खराब हुई है। लोगों की भावनाओं को देखते हुए ही विपक्षी दल ममता सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें