फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बीरभूम नरसंहार मामला

Thu, 03 Nov 2022 01:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

घटना के दौरान आरोपी को भादू शेख पर बम फेंकते हुए देखा गया था। आरोपी हत्या के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी को रामपुरहाट की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता भादू शेख की हत्या के मामले में सीबीआई ने सात माह बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि मंगलवार रात को बोगटुई गांव से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जहां यह घटना हुई थी। उन्होंने कहा, घटना के दौरान आरोपी को भादू शेख पर बम फेंकते हुए देखा गया था। आरोपी हत्या के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी को रामपुरहाट की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, जिस युवक को सीसीटीवी वीडियो में बम फेंकते देखा गया, उसका नाम फैजल उर्फ पलाश है। इससे पहले सीबीआई ने 21 मार्च को हुए नरसंहार में कथित संलिप्तता के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। भादू शेख की हत्या के बाद हमलावरों ने बोगटुई गांव में कई घरों में आग लगा दी थी। घटना में दस लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई थी। राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) पहले मामले की जांच कर रहा था। सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर 22 आरोपियों के खिलाफ 25 मार्च को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें