फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, तेजस्वी सूर्या ने ममता सरकार को घेरा

Tue, 26 Apr 2022 05:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार है। ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं। हमारा संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। हम शांतिपूर्वक बिकास भवन आए और विरोध प्रदर्शन किया, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमसे हमारा अधिकार छीना जा रहा है।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विरोध रैली का नेतृत्व पार्टी सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कर रहे थे। रैली कोलकाता के बिकाश भवन की ओर जा रही थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता के विरोध में पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन की ओर मार्च का आयोजन किया था।

विज्ञापन


मामले में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के संदर्भ में शिक्षा में देश का मार्गदर्शन किया था, अब शिक्षा प्रणाली के संदर्भ में डूब रही है। युवा मोर्चा हमारी शिक्षा प्रणाली में राजनीतिकरण और भ्रष्टाचार का विरोध कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार है। ममता बनर्जी हिटलर बन गई हैं। हमारा संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। हम शांतिपूर्वक बिकास भवन आए और विरोध प्रदर्शन किया, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमसे हमारा अधिकार छीना जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की है। हमने पुलिस से कहा कि हमें गिरफ्तार करें या हिरासत में लें, लेकिन लाठीचार्ज न करें। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा किया। पुरुष पुलिसकर्मियों ने हमारी महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया। मेरी जानकारी के अनुसार, चार कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है, एक पहले से ही अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें