फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मौतों को लेकर अफवाह फैलाने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Apr 2020 07:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुड़ा
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुभाष सरकार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को भाजपा सांसद सुभाष सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनपर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दो शवों के दाह संस्कार को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। सूत्रों का कहना है कि बांकुड़ा से सांसद के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद बांकुड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


यह शिकायत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जयदीप चट्टोपाध्याय ने दर्ज कराई है। भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर कहा कि अधिकारियों से दो शवों का दाह संस्कार करने में गलती हुई है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। 

टीएमसी नेता ने कहा, 'सांसद खुद एक डॉक्टर हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना किसी रिपोर्ट (दोनों मृतकों में से किसी की भी) को देखे, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कोविड-19 महामारी के समय में अफवाह फैलाने की कोशिश की।'
विज्ञापन


वहीं भाजपा सांसद ने पलटवार करते हुए कहा, 'परीक्षण के परिणाम आने से पहले ही प्रशासन ने कैसे शवों का अंतिम संस्कार कर दिया?' अधिकारियों ने सरकारी अस्पताल में दो व्यक्तियों के शवों का अंतिम संस्कार 12 अप्रैल को आधी रात में किया था। बता दें कि कुछ लोगों ने दावा किया था कि उन दोनों की मृत्यु कोरोना वायरस की वजह से हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें