फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन दवाओं के मिश्रण से ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज! डॉक्टर्स ने किया दावा

Fri, 17 Apr 2020 07:20 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्वक महामारी कोरोना से पूरी दुनिया जूझ रही है और हर तरफ तबाही का मंजर है। लगातार हो रही मौतों और संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच दुनिया के कई मुल्कों में इसके इलाज के लिए वैक्सीन/टीका बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन उससे पहले अलग-अलग जगहों पर कुछ दवाइयों के प्रयोग से भी मरीजों के ठीक होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


ऐसे में मुंबई में डॉक्टर्स ने कहा है कि उन्होंने कुछ दवाइयों के मिश्रण से कोरोना के मरीजों को ठीक किया है। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्होंने स्वाइन फ्लू, मलेरिया और एचआईवी के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का मिश्रण बनाकर मरीजों पर इस्तेमाल किया है, जो सफल रहा है।

हालांकि इसके बावजूद डॉक्टर्स ने बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा लेने से मना किया है और लोगों को सावधान भी किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीएमआर ने मार्च में कोरोना के मरीजों पर स्वाइन फ्लू में इस्तेमाल होने वाले तमीफ्लू, मलेरिया की हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एचआईवी के लिए इस्तेमाल होने वाली लोपीनविर का इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन


डॉक्टर्स के मुताबिक कुछ मरीजों पर यह कारगर साबित हुए और लोग ठीक भी हुए लेकिन बावजूद इसके स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हर इंसान का शरीर और उसकी क्षमता अलग-अलग होती है, ऐसे में बिना परामर्श के इन दवाओं को लेना सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें