एनआईए की टीम रात करीब 2 बजे मोयना पहुंची, जहां गोरामहल और मोयना, पूर्बा मेदिनीपुर के आस-पास के इलाकों में कई जगहों पर तलाशी ली गई। बता दें कि बीजेपी नेता विजय कृष्ण भुइयां का मई 2023 में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल में भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के मामले में एनआईए ने कल देर रात कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक एनआईए की टीम रात करीब 2 बजे मोयना पहुंची, जहां गोरामहल और मोयना, पूर्बा मेदिनीपुर के आस-पास के इलाकों में कई जगहों पर तलाशी ली गई। बता दें कि बीजेपी नेता विजय कृष्ण भुइयां का मई 2023 में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने NIA जांच के लिए खटखटाया था हाईकोर्ट का दरवाजा
इससे पहले मई महीने में भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कृष्ण भुइयां की हत्या के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पूर्व मेदिनीपुर के मोयना पहुंची थी। बीजेपी नेता विजय कृष्ण भुइयां की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिजनों ने मैना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और फिर परिवार ने एनआईए जांच की मांग करते हुए कोलकाता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।