फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'बंगाल लंबे समय से पीड़ित, हम इस पीड़ा का जल्द खात्मा करेंगे', हुगली के दौरे पर बोले राज्यपाल बोस

Tue, 04 Apr 2023 02:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चंदननगर पुलिस कमिश्नर ने हिंसा के बाद हुगली जिले के रिशरा और सेरमपोरे इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस हुगली के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर पहुंचे हैं। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। हुगली के रेलवे स्टेशन के बाहर आज भी पथराव हुआ था। राज्यपाल स्टेशन भी पहुंचे और वहां पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। इससे पहले अपने एक बयान में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि हम काली ताकतों को समाज का सौहार्द बिगाड़ने नहीं देंगे। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। लोगों को शांति से जीने का अधिकार है और इस अधिकार की किसी भी कीमत पर रक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हुगली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'कानूनी एजेंसियों द्वारा इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम शरारती तत्वों को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी। बंगाल लंबे समय से पीड़ित है और हम इस पीड़ा को जल्द खत्म करेंगे।'

हावड़ा हिंसा में बिहार से हुई गिरफ्तारी
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बिहार से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुमित साव (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दरअसल सुमित साव हावड़ा में निकाले गए रामनवमी के जुलूस में शामिल था और उस जुलूस में वह हथियार लेकर शामिल हुआ था। एक वीडियो फुटेज में सुमित शोभायात्रा के दौरान रिवॉल्वर हवा में लहराता दिख रहा है। वहीं बिहार से युवक की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है और भाजपा पर सुनियोजित तरीके से हिंसा कराने का आरोप मढ़ दिया है। 
विज्ञापन


टीएमसी पर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष का कहना है कि रामनवमी पर हावड़ा में भड़की हिंसा की घटना में भाजपा की शोभायात्रा में एक युवक हथियार के साथ दिख रहा है। जिससे यह साबित हो गया है कि भाजपा ने उकसावे की साजिश रची थी। हावड़ा पुलिस ने बिहार के मुंगेर से युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। वहीं चंदननगर पुलिस कमिश्नर ने हिंसा के बाद हुगली जिले के रिशरा और सेरमपोरे इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- West Bengal: हुगली जिले में रेलवे स्टेशन पर पथराव, सुवेंदु ने हिंसा को लेकर ममता सरकार पर कसा तंज
विज्ञापन

 
बता दें कि हुगली में सोमवार को भी पत्थरबाजी की घटना हुई है और कुछ उपद्रवियों ने सोमवार रात को हुगली में रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव कर दिया। ऐसे में रेलवे ने एहतियातन हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें