फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने शपथ ग्रहण को लेकर बाबुल सुप्रियो की मांग नकारी, कहा- यह संविधान के अनुरूप नहीं

Sun, 01 May 2022 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो को विधायक के तौर पर शपथ दिलाने के मामले में राज्यपाल ने सुप्रियो के अनुरोध को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सुप्रियो ने स्पीकर की ओर से शपथ दिलाए जाने की मांग की है जबकि इस काम के लिए राज्यपाल की ओर से विधानसभा के उप स्पीकर को अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा उप चुनाव में जीत हासिल करने वाले तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो की ओर से अपने शपथ ग्रहण को लेकर किया गया अनुरोध राज्यपाल ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सुप्रियो ने राज्यपाल से स्पीकर द्वारा शपथ दिलाए जाने की अनुमति देने की मांग की थी। 

विज्ञापन


राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को इसे लेकर कहा कि बाबुल सुप्रियो के इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह संविधान के अनुरूप नहीं है।

दरअसल, बाबुल सुप्रियो को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल धनखड़ ने राज्य विधानसभा के उप स्पीकर आशीष बनर्जी को अधिकृत किया था। लेकिन, बनर्जी ने सुप्रियो को शपथ दिलाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि अगर राज्य विधानसभा के स्पीकर की उपस्थिति में मैं उप स्पीकर के तौर पर विधायक को शपथ दिलाता हूं तो यह स्पीकर का अपमान होगा।

बाबुल सुप्रियो को उप चुनाव में जीत करीब दो सप्ताह पहले मिली थी लेकिन अब तक वह शपथ नहीं ले पाए हैं। बालीगंज विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था और 16 अप्रैल को परिणाम आ गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके बाबुल सुप्रियो 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें