फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बांकुरा में मेंटेनेंस ट्रेन से मालगाड़ी की टक्कर, दुर्घटना इतनी गंभीर कि पलट गए इंजन, देखें VIDEO

Sun, 25 Jun 2023 09:53 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

इस घटना के बाद खड़गपुर-आद्रा के बीच चलने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं तीन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, जबकि दो के स्टेशनों में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
बंगाल के बांकुरा में मालगाड़ियां टकराईं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार सुबह बड़ी रेल दुर्घटना हुई। यहां के ओंडा रेलवे स्टेशन के करीब दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों मालगाड़ियों के इंजन न सिर्फ पटरी से उतर गए, बल्कि वहीं पलट गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेलवे ट्रैक और मालगाड़ियों को हुए भारी नुकसान को देखा जा सकता है।

विज्ञापन


घटना के बाद खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा रेल लाइन को बंद कर दिया गया है। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है और कितने हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। खड़गपुर-आद्रा के बीच चलने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं तीन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, जबकि दो के स्टेशनों में बदलाव किया गया है। 

साउथ ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल एक लाइन पर यातायात को शुरू कर दिया गया है। दूसरी लाइन पर भी तेजा से काम चल रहा है। कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दूसरी लाइन पर भी यातायात शुरू हो सके। पूरी टीम तेजी से पटरियों को ठीक करने में लगी हैं।
विज्ञापन




कैसे हुई यह घटना?
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रविवार सुबह एक रेल हादसा हुआ। यहां आंद्रा स्टेशन पर लूप लाइन पर खड़ीएक मालगाड़ी को दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना भयंकर था कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से अलग होकर एक-दूसरे पर चढ़ गए। वहीं, इस हादसे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है। हादसे में दोनों लोको पायलटों को मामूली चोट लगी है। घटना की
जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देने के कारण यह हादसा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का पता जांच के बाद चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी बांकुरा से बिष्णुपुर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी दिबाकर माझी घटना स्थल पर पहुंचे।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आद्रा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हादसा ड्राइवर की गलती से हुई है। ड्राइवर सिग्नल नहीं देख पाया और इस कारण दुर्घटना हुई। सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी मिल रही है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी। कुमार ने कहा कि लूप लाइन पर कोई मालगाड़ी खड़ी थी। लाइन पर सिग्नल भी लाल था। ड्राइवर को सिग्नल लाल होने का पता नहीं चला। नतीजा यह हुआ कि हादसा हो
गया। 

सूत्रों के मुतबाकि सुबह करीब 4:15 बजे इंजन संख्या 31798 ओंदाग्राम स्टेशन के डाउन होमसिग्नल को पार कर गया, जबकि वह लाल था और डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गया। खबर मिलने के बाद सुबह करीब पांच बजे दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण स्पेशल ट्रेन आद्रा से रवाना हुई। दुर्घटना राहत ट्रेन आद्रा से सुबह 5:30 बजे और क्रेन सुबह 6:39 बजे रवाना हुई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के गार्ड, चालक के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस कारण रेल सेवाएं बाधित हुई हैं। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कइयों का मार्ग बदला गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें