फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: डायमंड हार्बर में न्यायिक अधिकारी के आवास के पास दिखा अनजान शख्स, सुरक्षा पर चिंता गहराई; जानिए मामला

Wed, 11 Sep 2024 06:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल कानून-व्यवस्था के कारण लगातार सुर्खियों में है। ताजा घटनाक्रम डायमंड हार्बर उप-न्यायालय से जुड़ा है। यहां के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मामला पॉक्सो कानून के तहत पारित अदालत के आदेशों के बाद सामने आया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को सता रहा सुरक्षा का डर (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई / फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की है। रविवार रात एक शख्स को अधिकारियों के आवासीय क्वार्टर के बाहर देखा गया। इसके बाद अधिकारियों ने डराने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई है। अधिकारियों को संदेह है कि इस शख्स का मकसद न्यायपालिका में भय पैदा करना और न्यायिक काम बाधित करना था। इस इरादे से उसने आवासीय परिसर की बिजली आपूर्ति काटने की ताक में था। न्यायिक अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों और पुलिस के बीच मिलीभगत की आशंका भी जताई है। अधिकारियों का मानना है कि पॉक्सो कानून से जुड़े मामलों में हाल ही में आदेश पारित होने के बाद सामने आई ऐसी घटना विचलित करने वाली है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट को पत्र लिखकर दी जानकारी, सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने की अपील
जिला न्यायाधीश सुभ्रदीप मित्रा ने इस संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (निरीक्षण-I) को पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया कि अनजान शख्स को आवासीय परिसर में घूमते देखा गया। इस घटना के बाद बदमाशों और स्थानीय पुलिस की आपसी मिलीभगत की आशंका को भी बल मिलता है। न्यायिक अधिकारियों ने दक्षिण 24 परगना के जिला न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भी सौंपा। इसमें सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त करने और तत्काल जरूरी उपाय करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


आवासीय परिसर सुरक्षित करने के लिए तत्काल जरूरी उपाय करें
न्यायिक अधिकारियों ने अपील की है कि उनकी चिंताओं को दूर करने के साथ-साथ आवासीय परिसर को सुरक्षित करने के लिए जरूरी सभी उपाय तत्काल किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें