फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

West Bengal: ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर बोले डीजीपी- 'कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई'

अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 08 Jan 2024 07:56 PM IST

सार

West Bengal: कथित राशन घोटाले की जांच के दौरान पिछले शनिवार को ईडी के के तीन अधिकारियों पर हमला किया गया था। जांच अधिकारियों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमला - फोटो : Social media


शनिवार को हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि राशन घोटाले की जांच के दौरान पिछले शनिवार को ईडी के के तीन अधिकारियों पर हमला किया गया था। साथ ही उनके साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना वाले दिन जांच अधिकारियों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस घटना में स्थानीय तृणमूल नेता शेख शाहजहां के समर्थकों पर आरोप लगा है।


...सख्त कार्रवाई की जाएगी

राज्य के डीजीपी सोमवार को सुरक्षा मामलों का जायजा लेने के लिए गंगासागर मेले में पहुंचे थे। ईडी अधिकारियों के सवाल पर उन्होंने कहा, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


राज्यपाल ने पुलिस-प्रशासन से मांगा था जवाब

उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य के संवैधानिक प्रमुख और राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ईडी पर हमले की निंदा की थी। उन्होंने राज्य के पुलिस-प्रशासन से यह भी जवाब मांगा था कि लापता शाहजहां को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next