फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, विपक्षी एकता के प्रयासों को देंगी धार

Mon, 26 Jul 2021 05:47 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।
  • बुधवार को संसद भवन में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं व पीएम मोदी से भी करेंगी मुलाकात
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। ममता दिल्ली एयरपोर्ट से वे सीधे अपने भतीजे लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर अपने पार्टी के सांसदों से मिलेंगी। बता दें  कि अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों की एकता की कोशिशों के तहत उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन


विपक्षी एकता के प्रयासों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है यह यात्रा
मंगलवार को वह संसद भवन में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। बुधवार को उन्होंने बंग भवन में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम रखा है। उसी दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात निश्चित है। उसी दिन शाम को वे वापस कोलकाता चली जाएंगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा था कि उनका पीएम मोदी से मिलने का मकसद सिर्फ हाथ जोड़कर फंड मांगने का है। वह सिर्फ पैसे के लिए पीएम मोदी से मिलने जा रही हैं। वहीं इस बयान पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें संघीय व्यवस्था की बेहतर समझ की जरूरत है, जिसके तहत एक सीएम हमेशा पीएम से मिल सकता है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय संसाधनों का 'दुरुपयोग' करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'हाथ जोड़कर पैसों की भीख मांगना' चाहती हैं। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी की राज्य में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की थी। 

घोष ने संवाददाताओं से बात करते हुए यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सरकारी खजाने के पैसे की हेराफेरी की है और इसे लगभग खाली कर दिया है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी के दौरे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि बनर्जी ने केंद्र की ओर से आवंटित धन का दुरुपयोग किया है और अब वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं क्योंकि राज्य लगभग दिवालिया हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें