फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: विदेश मंत्रालय की सर्वदलीय बैठक में शामिल होगी टीएमसी, मुख्यमंत्री बनर्जी ने की उप चुनावों का एलान करने की मांग

Mon, 23 Aug 2021 05:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मांग की कि निर्वाचन आयोग को उप चुनावों का एलान करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, विदेश मंत्रालय की ओर से की जा रही अफगानिस्तान पर ब्रीफिंग में शामिल होगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी, अफगानिस्तान में वर्तमान हालात पर होने वाली विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में शामिल होगी। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान संकट को लेकर 26 अगस्त की सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


वहीं, राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर बनर्जी ने कहा कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को वोट डालने का और विधानसभा में चुने जाने का अधिकार है। चुनाव आयोग को उप चुनावों की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि हम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकते।
विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें