फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: डायरिया ने मचाया तांडव, दो की मौत 300 से ज्यादा संक्रमित

Fri, 10 Sep 2021 07:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

परगना जिले के सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में करीब 150 मरीज भर्ती हैं। अभी तक 297 लोग इलाज के लिए आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के परगना जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां के कमरहट्टी में गुरुवार को डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब 300 लोग संक्रमण से ग्रसित हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाके में मेडिकल कैंप लगाया गया है और लोगों को ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


तीन लोगों में पुष्टि
सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज के मुताबिक 297 मरीज अभी तक इलाज के लिए पहुंच चुके हैं, जिसमें से 150 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी मरीजों के सैंपल लेकर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से तीन लोगों में कालरा की पुष्टि हुई है। 

डॉक्टरों की टीम ने किया निरीक्षण 
बीमारी फैलने के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल और क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वॉटर सप्लाई को दुरुस्त करने व क्लोरोनाइजेश के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमराहट्टी में तीन मेडिकल कैंप लगाए गए हैं, जहां पर 16 हजार से ओआरएस पैकेट व दवाईयां बांटी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें