फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 नवंबर को दिल्ली जाएंगी, चार दिन के दौरे की योजना

सार

इससे पहले ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचीं थीं। तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद यह उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा था।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर दिल्ली दौरे पर जाने वाली हैं। बनर्जी 22 नवंबर को कोलकाता से दिल्लीके लिए रवाना होंगी। वे 25 नवंबर तक दिल्ली में ही रहेंगी। अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान के वे कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि, उनके दौरे के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


इससे पहले ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर 27 जुलाई को दिल्ली पहुंचीं थीं। तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद यह उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। इस दौरान ममता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कमलनाथ, आनंद शर्मा और अभिषेक मनु सिंघवी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं से भी मुलाकात की थी।

भाजपा ने सीएम को घेरा
दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार कोलकाता में राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) मेरिट सूची योग्य उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। ये उम्मीदवार अपनी भर्ती की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मजूमदार ने बताया कि इन उम्मीदवारों ने 2016 में परीक्षा पास की थी। उन्हें एक शिक्षण नौकरी पाने के लिए भर्ती किया गया, लेकिन जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में नहीं थे, उनकी भर्ती कर ली गई। ये लोग 250 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सीएम कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें