पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर आगामी 13 नवंबर को मतदान होना है। अभी यहां पर भले ही लोगों पर चुनावी उत्साह से ज्यादा पूजोत्सव का रंग ज्यादा दिखाई दे रहा हो लेकिन सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों ने अंदर ही अंदर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों ही पार्टियों ने स्थानीय स्तर के नेताओं पर विश्वास जताया है।दोपोत्सव के बाद चुनावी रंग ज्यादा गाढ़ा होता जाएगा। आरजी मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद जारी विरोध-प्रर्दशन के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। क्योंकि छह में से पांच सीटों सिताई, उत्तर 24 परगना के नैहाटी और हाड़वा, तालडांगरा और मेदिनीपुर में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है जबकि केवल एक सीट अलीपुरदुआर की मदारीहाट पर भाजपा कब्जा है। लेकिन इस बीच, देखना दिलचस्प होगा कि क्या तृणमूल कांग्रेस इस बार गढ़ बचाने में कामयाब रहेगी या फिर भाजपा सेंधमारी कर अपने अंकों में बढ़ोतरी करेगी। इस बार 23 नवंबर को सबकी नजर पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के नतीजों पर रहेगा।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| टीएमसी | जून मालिया | 121,175 |
| भाजपा | शमित दास | 96,778 |
| टीएमसी | पार्थ भौमिक | 77,753 |
| भाजपा | रंजीत कुंडू | 48.102 |
सिताई विधानसभा
| टीएमसी | जगदीश चंद्र बर्मा | 117,908 |
| भाजपा | दीपक कुमार रॉय | 107,796 |
तालडांगरा विधानसभा
| टीएमसी | अरुप चक्रवर्ती | 92,026 |
| भाजपा | श्याम कुमार सरकार | 79,649 |
हाड़वा विधानसभा
| टीएमसी | हाजी नुरूल इस्लाम | 130,398 |
| आईएसएफ | कुतुबुद्दीन फाते | 49,420 |
मदारीहाट विधानसभा
| भाजपा | मनोज तिग्गा | 90,718 |
| टीएमसी | राजेश लकड़ा | 61,033 |