फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: आरजीकर मामले में विरोध के बीच हो रहा उपचुनाव; गढ़ बचाने में कामयाब रहेगी टीएमसी या भाजपा मारेगी बाजी

विज्ञापन
आमने-सामने भाजपा और टीएमसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर आगामी 13 नवंबर को मतदान होना है। अभी यहां पर भले ही लोगों पर चुनावी उत्साह से ज्यादा पूजोत्सव का रंग ज्यादा दिखाई दे रहा हो लेकिन सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों ने अंदर ही अंदर तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों ही पार्टियों ने स्थानीय स्तर के नेताओं पर विश्वास जताया है।दोपोत्सव के बाद चुनावी रंग ज्यादा गाढ़ा होता जाएगा। आरजी मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद जारी विरोध-प्रर्दशन के बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। क्योंकि छह में से पांच सीटों सिताई, उत्तर 24 परगना के नैहाटी और हाड़वा, तालडांगरा और मेदिनीपुर में तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है जबकि केवल एक सीट अलीपुरदुआर की मदारीहाट पर भाजपा कब्जा है। लेकिन इस बीच, देखना दिलचस्प होगा कि क्या तृणमूल कांग्रेस इस बार गढ़ बचाने में कामयाब रहेगी या फिर भाजपा सेंधमारी  कर अपने अंकों में बढ़ोतरी करेगी। इस बार 23 नवंबर को सबकी नजर पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के नतीजों पर रहेगा।

विज्ञापन


इसलिए इन सीटों पर हो रहे हैं उपचुनाव
मेदिनीपुर से तृणमूल कांग्रेस की विधायक जून मालिया 2021 जीत कर विधायक बनीं थीं। गत लोकसभा चुनाव में वे सांसद बनीं, इसलिए यह सीट खाली हुई है। इसी तरह से 2021 विस चुनाव में भाजपा के मनोज तिग्गा मदारीहाट से विधायक बने थे। गत लोकसभा चुनाव में वे अलीपुरदुआर से सांसद बने, जिस कारण यह सीट खाली हुई है। हाड़वा से तृणमूल कांग्रेस के हाजीनुरु इस्लाम विधायक थे, जो 2024 लोकसभा चुनाव में बरीशहाट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद बने। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। हालांकि कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया है। बशीरहाट सांसदीय सीट भी खाली हो गई है लेकिन फिलहाल यहां पर उपचुनाव कराए नहीं जा रहे हैं। नैहाटी से तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक विधायक थे। उन्होंने 2024 में बैरकपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वे सांसद बने। उनके इस्तीफे के बाद नैहाटी की सीट खाली हुई है। इसी तरह से सिताई से तृणमूल कांग्रेस के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया विधायक थे। वे इस बार लोकसभा में कूचबिहार से सांसद बने, जिस कारण यह सीट खाली हुई है। 2021 में तालडांगरा से तृणमूल के अरूप चक्रवर्ती विधायक बने थे। 2024 लोकसभा चुनाव में वे बांकुड़ा से चुनाव लड़े और सांसद बने। इस कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

2021 में कौन, कहां पर था किस पर भारी

मेदिनीपुर विधानसभा

पार्टी              उम्मीदवार             वोट
टीएमसी  जून मालिया 121,175
भाजपा शमित दास   96,778

विज्ञापन

नैहाटी विधानसभा

टीएमसी  पार्थ भौमिक 77,753
भाजपा  रंजीत कुंडू 48.102
     


सिताई  विधानसभा    

टीएमसी        जगदीश चंद्र बर्मा 117,908
भाजपा दीपक कुमार रॉय   107,796


तालडांगरा विधानसभा

टीएमसी        अरुप चक्रवर्ती 92,026
भाजपा        श्याम कुमार सरकार  79,649


हाड़वा विधानसभा        
 

टीएमसी हाजी नुरूल इस्लाम 130,398
आईएसएफ कुतुबुद्दीन फाते 49,420


मदारीहाट विधानसभा
 

भाजपा        मनोज तिग्गा 90,718
टीएमसी राजेश लकड़ा 61,033

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबकः शमिक
बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता पूरी उतासह के साथ तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव नतीजे चौंकाएंगे। इस बार बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड़ में है। लोगों में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। अगर लोग निर्भय होकर मतदान केंद्र तक पहुंच पाए तो तृणमूल कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी। भाजपा की सीटों में इजाफा हो रहा है। 24 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की उम्मीद है। उनके आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ जाएगा।

अलायंस को लेकर थोड़ा इंतजार कीजिएः सरकार
बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने जाने के बाद यह पहला चुनाव है। बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नामों पर चर्चा जारी है। सीपीएम के साथ एलायंस पर सरकार बोले, हम बातचीत कर रहे हैं। सब कुछ सही दिशा में चल रहा है। बस तोड़ा इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें