फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: पूर्वी बर्धमान में खाई में गिरी बस; मोटरसाइकिल को बचाने में वाहन ने खोया नियंत्रण, आठ की हालत गंभीर

Thu, 29 Jun 2023 01:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सभी घायलों को बर्धवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
सड़क किनारे खाई में गिरी बस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में 30 यात्रियों को ले जा रही बस सड़क किनारे एक खाई में गिर गई। यह घटना बुधवार को देवानदिघी में कृष्णानगर से आसनसोल जाते समय घटी। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था और सामने आई एक मोटरसाइकिल को बचाने में उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में सभी घायलों को बर्धवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें