फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर के कंगपोकपी में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी, सुरक्षा बलों ने की जवाबी कार्रवाई

Thu, 29 Jun 2023 01:50 PM IST
कुमार विवेक अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

Manipur Violence: सुरक्षा बलों से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हरओठेल गांव में सुबह करीब पौने छह बजे बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और हलात पर काबू पाया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर के कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में गुरुवार सुबह कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी बिना किसी मकसद या उकसावे की वजह से की गई है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल इलाके में गोलीबारी जैसी घटनाएं नहीं हो रही है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हरओठेल गांव में सुबह करीब पौने छह बजे बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और हलात पर काबू पाया। मामले की जांच जारी है।

इससे पहले असम राइफल्स और कोहिमा पुलिस ने 27 जून को मणिपुर में की जा रही हथियारों की सप्लाई की साजिश को नाकाम कर दिया था। असम राइफल्स ने नगालैंड पुलिस के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया था। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा बलों को खूफिया सूचना प्राप्त हुई थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्धों के पास से दो पिस्टल, चार मैगजीन, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था। इसके बाद से राज्य में हिंसक झड़पें शुरू हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें