भुवनेश्वर में प्रख्यात धाविका दुती चंद से जबरन वसूली के प्रयास और उनकी अश्लील तस्वीरें प्रकाशित करने की शिकायत पर एक वेब पोर्टल के संपादक सुधांशु शेखर राउत को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त यूएस दाश ने शुक्रवार को बताया, संपादक को झारपाड़ा इलाके में उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। राउत पर एथलीट के खिलाफ मानहानि और अश्लील सामग्री प्रकाशित करने का आरोप है।
उन्होंने बताया, आरोपी संपादक से पूछताछ की जा रही है, उसके कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य सामग्री भी जब्त की गई हैं। राउत के खिलाफ आईपीसी कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।