फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: यूपी-बिहार से लेकर एमपी-दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, जानें अपने राज्यों में मौसम का हाल

Fri, 30 Jul 2021 08:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कई हिस्सों में मानसून  की बारिश जारी है। महाराष्ट्र और कर्नाटक, यूपी और बिहार में बारिश से बुरा हाल है। वहीं अगले दो दिनों तक  भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बादल बरसने की संभावना है। 
विज्ञापन
बारिश का मौसम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अलग-अलग हिस्सों में मानसून जमकर बरस रहा है। बीते पांच दिनों से पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 1 अगस्त तक भारत के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को लेकर इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी की मानें तो जम्मू-कश्मीर में भी आज बारिश की संभावना है। गुरुवार को इन राज्यों में झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन


इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने  उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भी शुक्रवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 
 



मध्यप्रदेश में 15 जिलों में अलर्ट जारी
आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के करीब 15 जिलों में भारी बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी भोपाल कार्यालय ने बताया कि मध्यप्रदेश के श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी, अनूपपुर, डिंडोरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बालाघाट एवं मंडला जिलों में आगामी 24 घंटे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


बारिश की वजह से उफान पर नदियां
बारिश की वजह से इन राज्यों की नदियां उफान पर हैं। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में कई छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उत्तर प्रदेश में भी नदियाों के जलस्तर में भारी इजाफा हुआ है। बाढ़ का पानी गांवों और शहरों में घुस गया है। देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। बहुत ही जरूरी काम होने पर लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें