फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB SSC Scam: मानिक भट्टाचार्य लुकआउट नोटिस के बाद बैठक में हुए शामिल, सीबीआई संपर्क नहीं होने का कर रही दावा

Wed, 31 Aug 2022 12:13 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

शिक्षक घोटाला मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से मानिक भट्टाचार्य सीबीआई की रडार पर हैं और सीबीआई उनको खोज रही है। इस बीच, सीबीआई ने हाल ही में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
TMC MLA Manik Bhattacharya - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से सीबीआई बंगाल में शिक्षक घोटाला मामले में एक विधायक को खोज रही है। उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। जिनकी खोज में सीबीआई दर-दर भटक रही है, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मानिक भट्टाचार्य मंगलवार को विधानसभा पहुंचे, बैठकों में हिस्सा लिया और पत्रकारों से बातचीत करके चले गए। इसके बाद हर जगह यही चर्चा है, कि सीबीआई कहां है, विधायक जी तो यहां हैं।

विज्ञापन

 

बंगाल के नदिया के पलाशीपाड़ा से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक मानिक भट्टाचार्य, प्राथमिक शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। शिक्षक घोटाला मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से वे सीबीआई की रडार पर हैं और सीबीआई उनको खोज रही है। इस बीच, सीबीआई ने हाल ही में उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया। लेकिन मानिक हैं कि सीबीआई को मिल ही नहीं रहे।
 

इस बीच, मंगलवार को मानिक विधानसभा में स्टैडिंग कमेटी की बैठक में भी शामिल हुए और लगभग दो घंटे तक यहां रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे कुछ समय के लिए विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में भी रहे। इतना ही नहीं निकलते समय विधानसभा के गेट पर उन्होंने मीडिया से भी बात की। हालांकि घोटाले व लुकआउट नोटिस के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीबीआई को मैंने पूरा सहयोग किया है। फरार होने के सवाल पर बोले, मैं तो घर पर ही था। जबकि सीबीआई हाल ही में दावा किया था कि मानिक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि भट्टाचार्य विधानसभा में उच्च शिक्षा कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। भट्टाचार्य विधानसभा में तीन कमेटी के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें