विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को यहां बताया कि संगठन ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपने का आह्वान किया है और केंद्र सरकार से इस संबंध में एक कानून लाने का अनुरोध किया है।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने केंद्र से हिंदू मंदिरों और धार्मिक संस्थानों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए एक कानून बनाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही संगठन ने धर्मांतरण विरोधी कानून की भी मांग की है।
विज्ञापन
संगठन ने केंद्र से धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने की भी मांग की
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को यहां बताया कि संगठन ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपने का आह्वान किया है और केंद्र सरकार से इस संबंध में एक कानून लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने धर्मांतरण पर चिंता जताते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सामूहिक धर्मांतरण का दावा किया।
उन्होंने कहा, ये धर्मांतरण प्रलोभन, धोखा और डर के जरिये कराया जा रहा है। विहिप इस तरह के धर्मांतरण का पूरी ताकत से विरोध करेगा और धर्मांतरित भाइयों और बहनों को हिंदू धर्म में वापस लाने के अपने अभियान को तेज करेगा। कुमार ने कहा कि तेलंगाना सरकार को भी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की तरह धर्मांतरण विरोधी कानून पारित करना चाहिए।
विज्ञापन
विहिप अध्यक्ष ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने के लिए कहा है। इस बारे में हमने सरकार को एक अभ्यावेदन भी दिया है। उम्मीद है कि सरकार इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि विहिप दोनों मुद्दों पर जनजागरण कार्यक्रम शुरू करेगी। उन्होंने तेंलगाना सरकार से गायों और उनकी संतानों की रक्षा के लिए कानून लाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य में गायों की हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं।