फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति : रामाचार्युलु को नया राज्यसभा महासचिव नियुक्त किया गया

Wed, 01 Sep 2021 08:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रामाचार्युलु पहले उच्च सदन के कर्मचारी हैं जो महासचिव के पद पर पहुंचे हैं
  • रामाचार्युलु को संसद के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को संभालने का लगभग 40 वर्षों का है अनुभव
विज्ञापन
नवनियुक्त राज्यसभा महासचिव- डॉ परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को डॉ परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु को संसद के उच्च सदन का नया महासचिव नियुक्त किया है। रामाचार्युलु 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं और रामाचार्युलु अब देश दीपक वर्मा के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे, जिन्होंने चार साल की सेवा के बाद पद छोड़ दिया है।

विज्ञापन


राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, रामाचार्युलु पहले उच्च सदन के कर्मचारी हैं जो महासचिव के पद पर पहुंचे हैं। अब तक नौ कर्मचारी लोकसभा के महासचिव के रूप में बनाए जा चुके हैं।

1958 में जन्मे रामाचार्युलु को संसद के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को संभालने का लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। वह एक साल पहले लोकसभा सचिवालय में सेवा देने के बाद 1983 में सचिवालय में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने 2017 में आंध्र प्रदेश विधानमंडल के विशेष सचिव के रूप में भी कार्य किया, राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है। कानून में स्नातक और कला (राजनीति विज्ञान) में मास्टर डिग्री पास की हैं।

साथ ही रामाचार्युलु को  2005 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा ‘भारतीय संसद की समिति प्रणाली और अमेरिकी कांग्रेस: एक तुलनात्मक अध्ययन’ पर उनके काम के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) के सम्मान से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें