फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने संभाला नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार, रह चुके हैं डिफेंस स्टाफ प्रमुख

Sat, 31 Jul 2021 10:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने आज यानी शनिवार को वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला। अशोक कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। 
विज्ञापन
Vice Admiral SN Ghormade - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे ने आज यानी शनिवार को वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह भारतीय नौसेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला। अशोक कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। अधिकारियो ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि घोरमडे 8 मार्च से एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन एवं प्रशिक्षण) के उप प्रमुख का पदभार संभाल रहे थे।
 

अधिकारियो ने बताया कि इससे पहले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (नौसेना) में कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में काम कर चुके हैं। घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ-साथ नौसेना (संचालन) महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की पढ़ाई करने वाले वाइस एडमिरल एस एन घोरमडे 1 जनवरी, 1984 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें