फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मनोज जरांगे के साथ मुलाकात में नहीं बनी बात, खाली हाथ लौटे आंबेडकर; नौ सीटों पर तय किए प्रत्याशी

Wed, 27 Mar 2024 12:37 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मंगलवार आधी रात के तुरंत बाद वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख अंतरवाली सुराती गांव पहुंचे। जरांगे के साथ एक घंटे तक चुनावी चर्चा की गई। इसके बाद वापस लौटकर आंबेडकर ने नौ सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया। 

विज्ञापन
मनोज जरांगे प्रकाश आंबेडकर - फोटो : X मनोज जरांगे प्रकाश आंबेडकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार हलचल देखी जा रही है। बुद्धवार सुबह शिवसेना-यूबीटी ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, तो इसके थोड़ी देर बाद वंचित बहुजन अघाड़ी ने भी नौ सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया। मंगलवार आधी रात से यह घटनाक्रम काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। दरअसल मंगलवार आधी रात के तुरंत बाद प्रकाश आंबेडकर महाराष्ट्र के जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव पहुंचे। यहां उन्होंने  मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के साथ मुलाकात की। एक घंटे तक मुलाकात के बाद आंबेडकर ने बताया कि हम दोनों ने चुनाव को लेकर चर्चा की है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वंचित बहुजन अघाड़ी जरांगे के साथ चुनाव लड़ने की योजना बना रही है? इस सवाल के जवाब में आंबेडकर ने कहा कि उचित समय पर इसका जवाब मिल जाएगा। 

विज्ञापन


एक घंटे की मुलाकात में नहीं निकला हल 
कुल मिलाकर देखें तो जरांगे के साथ एक घंटे हुई मुलाकात का कोई हल नहीं निकला। मनोज जरांगे का कहना है कि उन्होंने मराठा समुदाय के सदस्यों से कहा है कि राज्य के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा करने के बारे में लोगों से राय ली जाए। उन्होंने कहा कि राय और रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे का रास्ता तय किया जाएगा। इस मुलाकात के बाद प्रकाश आंबेडकर वापस लौटे और नौ लोकसभा सीटों के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशियों का एलान कर दिया। 

क्यों जरूरी है यह घटनाक्रम?
यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रकाश आंबेडकर इससे पहले आम चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के साथ चुनावी समझौता करना चाहते थे। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी आंबेडकर और एमवीए के तीन सहयोगिओं कांग्रेस, राकांपा (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के बीच सीट-बंटवारे पर आम सहमति नहीं बन पाई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगा मतदान
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं।

2019 में किसने मारा था मैदान? 
वर्ष 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। शिवसेना ने 18 , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एआईएमआईएम ने एक एक सीट पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें