फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी की पहली सूची में 16 चेहरों का एलान, राउत बोले- 22 सीटों पर ठोकेंगे ताल

Wed, 27 Mar 2024 10:26 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दी गई है। 

विज्ञापन
उद्वव ठाकरे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना-यूबीटी ने पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।  वरिष्ठ नेता संजय राउत का कहना है कि उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते रायगढ़ से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


 

उधर महा विकास अघाड़ी की एक अन्य घटक राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने अभी तक लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दूसरी तरफ कांग्रेसने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। 

क्या तय हो गया सीट बंटवारे का समीकरण?

विज्ञापन

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन द्वारा 48 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों पर सीट बंटवारे का समीकरण पहले ही तय किया जा चुका था। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 22 सीटें शिवसेना-यूबीटी के खाते में हैं। पहले बताया जा रहा है कि उद्दव की पार्टी 19 सीटों पर ताल ठोकेगी लेकिन उधर संजय राउत का कहना है कि 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उधर कांग्रेस के खाते में 16 सीटें और राकांपा- एसपी को नौ सीटें मिली हैं। बची एक सीट पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच खींचतान चल रही है। 

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगा मतदान
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं।
विज्ञापन


2019 में किसने मारा था मैदान? 
वर्ष 2019 के आंकड़ों पर गौर करें तो महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 23 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। शिवसेना ने 18 , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एआईएमआईएम ने एक एक सीट पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें