फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का सीएम कौन?: लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री की हार, जानें अब कौन होगा भाजपा सरकार का चेहरा?

Thu, 10 Mar 2022 09:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह चर्चा तेज हो गई है कि उत्तराखंड में अब भाजपा का सीएम पद का चेहरा कौन होगा? खटीमा सीट गंवाने के बावजूद यहां धामी को इनाम मिल सकता है या फिर अनिल बलूनी और निशंक के चेहरे को भाजपा आगे कर सकती है। इन सबसे इतर भाजपा नया चेहरा लाकर सभी को चौंका भी सकती है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में कौन होगा सीएम पद का चेहरा? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से इतिहास रचने की ओर है। पार्टी को यहां स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, भाजपा नेता व सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। खटीमा सीट से उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया है। धामी की हार के साथ उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों की हार का सिलसिला भी बरकरार रहा। पहले भुवन चंद्र खंडूरी, फिर हरीश रावत तो अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी विधानसभा सीट को नहीं बचा पाए हैं। 

विज्ञापन


धामी की हार के साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि राज्य में अब भाजपा का सीएम पद का चेहरा कौन होगा। दरसअल, चुनाव से छह महीने पहले भाजपा ने यहां पर सीएम के तीन चेहरे बदले थे।



2012 व 2017 में हारे थे सीएम 
2012 के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी से 4,623 मतों से हार गए थे। इसी तरह, 2017 में सीएम हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद से 12,278 मतों से चुनाव हार गए थे। वहीं अब सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब 6500 से ज्यादा वोट से हार गए हैं। 
विज्ञापन


धामी को मिल सकता है इनाम 
उत्तराखंड में शानदार जीत का इनाम पुष्कर सिंह धामी को मिल सकता है। संभव है कि खटीमा से हार के बावजूद भाजपा उन्हें इनाम दे। जानकारी के मुताबिक, हार के बाद भी सीएम पद के चेहरे के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्हें छह महीने पहले ही सीएम बनाया गया था। इतने कम समय में भी उन्होंने राज्य में संगठन को संभाला और सत्ता विरोधी लहर को खत्म किया। 

अनिल बलूनी या निशंक की होगी वापसी
भाजपा यहां अनिल बलूनी को भी सीएम बना सकती है। दरअसल, राज्यसभा सांसद बलूनी गृहमंत्री अमित शाह के करीबी हैं और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हालांकि, भाजपा उत्तराखंड में अपने दिग्गज नेता व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी सीएम के रूप में उतार सकती है। निशंक पूर्व में भी उत्तराखंड के सीएम रहे हैं। वर्तमान में लोकसभा सांसद भी हैं। 

चौंका सकते हैं मोदी-अमित शाह
कयासों से इतर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सभी को चौंका भी सकते हैं। हो सकता है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व राज्य में सीएम के रूप में किसी नए चेहरे को सामने लाए। उत्तराखंड में पहले भी पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर भाजपा नेतृत्व ने सभी को हैरान कर दिया था। इससे पहले भी मोदी व शाह की जोड़ी कई ऐसे निर्णय ले चुकी है, जिन्होंने सभी को चौंकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें