फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा का जिताऊ चेहरों पर दांव, खंडूरी की बेटी को भी नहीं मिला टिकट तो कई नए चेहरों को मौका

सार

गुरुवार को ही भाजपा में शामिल हुए दुर्गेश्वर लाल को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पुरोला से उतारकर पार्टी ने अनुसूचित जाति के मतदाताओं में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। स्वामी जगदीश्वरानंद को हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनावी मैदान में उतारकर संतों की भावनाओं को भी संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है...
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा - फोटो : Amar Ujala (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। घोषित सूची में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी की विधायक बेटी ऋतु खंडूड़ी समेत 10 विधायकों का टिकट काट दिया गया है। चुनाव में पार्टी 21 नए चेहरों पर दांव लगाएगी। विवादों के लिए चर्चित रहे विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की जगह उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया गया है। बुजुर्ग विधायक हरभजन सिंह चीमा के स्थान पर उनके बेटे को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। जारी सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया गया है। सत्तारोधी रुझान से बचने के लिए पार्टी ने 21 नए चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी ने 15 ब्राह्मण, 37 ठाकुर और तीन वैश्य, दो पंजाबी चेहरों पर दांव लगाया है।

विज्ञापन

इधर ज्वाइनिंग उधर टिकट

भाजपा ने जहां अपने 10 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा, वहीं आज ही देहरादून में पार्टी में शामिल हुए दुर्गेश्वर लाल को पुरोला से उम्मीदवार बना दिया। दुर्गेश्वर लाल 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे। पार्टी ने इस सीट पर कांग्रेस विधायक राजकुमार को तोड़कर भाजपा में शामिल कराया था। लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इसी तरह कांग्रेस की महिला अध्यक्ष पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य को नैनीताल से उम्मीदवार बना दिया।

तीन का कटा, छह महिलाओं को टिकट

भाजपा ने तीन महिला विधायकों का टिकट काटा और छह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया। यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी, गंगोलीहाट से मीना गंगोला, थराली विस सीट से मुन्नी देवी का टिकट काट दिया गया। इसके अलावा देहरादून कैंट से सविता कपूर, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, यमकेश्वर से रेनू बिष्ट, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, सोमेश्वर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, नैनीताल से सरिता आर्य को उम्मीदवार बनाया है।

इन मंत्रियों को मिला टिकट  

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चौबट्टाखाल, बंशीधर भगत कालाढुंगी से, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर, गणेश जोशी मसूरी से, अरविंद पांडेय गदरपुर से, डॉ. धनसिंह रावत श्रीनगर गढ़वाल से, स्वामी यतीश्वरानंद को हरिद्वार ग्रामीण से फिर उतारा गया है।

गायक जुबिन के पिता भी लड़ेंगे चुनाव

मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। 2017 में इस सीट पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान ने पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ा था।

21 नए चेहरों पर दांव

पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, गंगोत्री सुरेश चौहान, थराली (अजा) से भोपाल राम टमटा, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, चकराता (अ.जजा) से रामशरण नौटियाल, देहरादून कैंट से सविता कपूर, भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, मंगलौर से दिनेश पवार, यमकेश्वर रेनू बिष्ट, पौड़ी राजकुमार पोरी, धारचूला से धनसिंह धामी, गंगोलीहाट से फकीर राम टमटा, द्वारहाट से अनिल शाही, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, नैनीताल से सरिता आर्य, काशीपुर से त्रिलक सिंह चीमा, बाजपुर से राजेश कुमार, कपकोट सुरेश गढिया, भीमताल से रामसिंह कैडा,धनौल्टी प्रीतम पंवार

इन विधायकों का टिकट कटा

यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी, थराली से मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से कुंवर प्रणव चैंपियन, पौड़ी से मुकेश कोली, गंगोलीहाट मीना गंगोला, द्वारहाट से महेश सिंह नेगी, अल्मोड़ा से रघुनाथ सिंह चौहान, काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा, कपकोट से बलवंत सिंह भौर्याल

डोईवाला-कोटद्वार समेत 11 सीटों पर नाम फाइनल नहीं

डोईवाला, कोटद्वार, पिरानकलियर, झबरेड़ा, डोईवाला, कोटद्वार, केदारनाथ, हल्दवानी, रानीखेत, रुद्रपुर, लालकुंआ और जागेश्वर समेत 11 विधानसभा सीटों पर नाम फाइनल नहीं हुए हैं। पार्टी दूसरी लिस्ट शुक्रवार तक जारी करेगी।

इन विधायकों के टिकट रिपीट

यमुनोत्री केदार सिंह रावत, बदरीनाथ से महेंद्र भट्ट, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली (अजा) से शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रतापनगर से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई, श्रीनगर से डॉ. धनसिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडौन से दिलीप सिंह रावत, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से चंद्रा पंत, बागेश्वर (अजा) से चंदन राम दास, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर (अजा) से रेखा आर्य, लोहाघाट पूरन सिंह फरत्याल, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, कालाढुंगी से बशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव पुंडीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड (अजा) से खजान दास, मसूरी गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार से मदन कौशिक, बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर (अजा) से सुरेश राठौर, रुड़की से प्रदीप बत्रा, लक्सर से संजय गुप्ता, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, गदरपुर से अरविंद पांडेय, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता (अजजा) से डॉ. प्रेम सिंह राणा व खटीमा से पुष्कर सिंह धामी।

टीम बहुगुणा को मिले टिकट

कांग्रेस से बगावत कर 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों में से तकरीबन सभी को टिकट मिला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पार्टी से निकाले जा चुके हैं, जबकि कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी को टिकट दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें