फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गजब : इस अमेरिकी सेलिब्रेटी ने माथे पर जड़वाया था 174 करोड़ का हीरा, भीड़ में फैन ने खींच लिया

Wed, 08 Sep 2021 03:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अमेरिकी रैपर वर्ट ने कहा, मेरा रोलिंग लाउड में सिंगिंग शो था जिसमें वे फैंस की भीड़ में चले गये जिसके बाद मेरे माथे से हीरा निकाल दिया था।
अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट - फोटो : Twitter

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रैपर लिल उजी वर्ट ने इसी साल फरवरी में अपने माथे पर गुलाबी रंग का हीरा जड़वाया था। रैपर ने इस बेशकीमती हीरे को अपने माथे पर बीच में लगवाया था, लेकिन अब इस हीरे को लेकर वर्ट ने खुलासा किया है कि इसे किसी फैन ने उखाड़ लिया था।

लिल उजी वर्ट ने बताया है कि अगस्त में उन्होंने एक सिंगिंग प्रोग्राम किया था जिसमें वे फैंस की भीड़ में चले गए थे। इस दौरान किसी फैन ने उसका ये हीरा खींच लिया। उनके माथे पर लगे हीरे की कीमत लगभग 24 मिलियन डॉलर यानी कि 174 करोड़ से भी अधिक थी।



वर्ट ने कहा, मेरा रोलिंग लाउड में एक शो था और मैं भीड़ में कूद गया। किसी ने वो हीरा मेरे माथे से बाहर निकाल लिया था, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि हीरा अभी भी मेरे पास है।

साल 2017 से इस हीरे की कीमत चुका रहे थे उजी वर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, रैपर लिल उजी वर्ट ने अपने माथे पर जिस गुलाबी रंग के 11 कैरेट हीरे को लगवाया था उसकी कीमत 24 मिलियन डॉलर यानी (174 करोड़ से अधिक) है। रैपर ने बताया था कि वह साल 2017 से इस हीरे की कीमत चुका रहे थे। डिजाइन को तैयार करने वाली कंपनी इलियट को उन्होंने पेमेंट किया। उन्होंने कहा कि माथे पर गुलाबी हीरा पहनना उनका सपना था, जिसके लिए उन्होंने इसकी इतनी बड़ी कीमत चुकाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें