यूएस-इंडिया फोरम के उद्घाटन समारोह में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज जब नवीकरणीय ऊर्जा की बात आती है तो भारत दुनिया के सभी देशों को पछाड़ रहा है।
यूएस-इंडिया फोरम के उद्घाटन समारोह में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने शिरकत की। अपने संबोधन में गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका और भारत की दोस्ती आज दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दोस्ती है। यह मेरे शब्द है, जिसे मैं गहराई से महसूस करता हूं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि यह दुनिया में सबसे अधिक परिणामी संबंध हैं। जैसा कि मैंने कहा कि यह यूएस प्लस इंडिया नहीं है, यह यूएस टाइम्स इंडिया है।
विज्ञापन
नवीकरणीय ऊर्जा पर भारत की पकड़- गार्सेटी
यूएस-इंडिया फोरम के उद्घाटन समारोह गार्सेटी ने कहा कि आज जब नवीकरणीय ऊर्जा की बात आती है तो भारत दुनिया के सभी देशों को पछाड़ रहा है। अमेरिका ने 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने का फैसला किया है। जिसके लिए एलए100 नामक एक अभियान शुरू किया है।
सोचिए उनके बारे में उन्होंने आजादी की लड़ाई लडी- गार्सेटी
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने संबोधन के दौरान 'एंड्रिया डेल सार्टो' कविता की एक पंक्ति का जिक्र किया। हम इतिहास में उस चीज तक पहुंचते हैं, जिसे हम कभी पकड़ नहीं पाएंगे, सोचिए उन भारतीयों के बारे में जिन्होंने अपनी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। अमेरिका में नागरिक अधिकार सेनानी के बारे में सोचें, जिन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गुलामी नहीं होनी चाहिए।