फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम मुलाकात: अलगे महीने भारत आएंगी अमेरिकी उप विदेश मंत्री, द्विपक्षीय बैठक में लेंगी हिस्सा 

Tue, 28 Sep 2021 07:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि वह छह अक्तूबर को भारत पहुंचेंगी। यहां वे द्विपक्षीय बैठकों में प्रतिभाग करेंगी।
 
विज्ञापन
वेंडी शेरमेन, अमेरिका की उप विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच यहां सफल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक वेंडी शरमन द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत के लिए अगले महीने भारत दौरे पर आएंगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेंडी आर. शरमन छह अक्तूबर को नई दिल्ली और अगले दिन मुंबई का दौरा करेंगी।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार, शरमन छह अक्तूबर को नई दिल्ली में कई दौर की द्विपक्षीय बैठकों, सामाजिक संस्था के कार्यक्रमों और इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। वे सात अक्तूबर को व्यापार और सामाजिक संस्था के साथ अपने कार्यक्रमों के सिलसिले में मुंबई की यात्रा करेंगी।

मुंबई के बाद शरमन पाकिस्तान में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए इस्लामाबाद जाएंगी। दिल्ली पहुंचने से पहले शरमन 29 सितंबर से स्विट्जरलैंड और उज्बेकिस्तान का भी दौरा करेंगी। बता दें कि भारत और अमेरिका नवंबर में बाइडन प्रशासन के तहत अपना पहला टू-प्लस-टू शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें